Search

March 10, 2026 2:50 am

दस हजार से अधिक बकाया पर कटा बिजली कनेक्शन, आधा दर्जन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

पाकुड़िया : बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय आदेश के तहत प्रखंड क्षेत्र में ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिन पर दस हजार रुपये से अधिक का बकाया है। सोमवार को अभियान चलाकर पाकुड़िया एवं मोंगलबांध गांव के आधा दर्जन बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। यह कार्रवाई विभाग के निर्देश पर की गई।
बिजली मिस्त्री कीनाराम माझी ने बताया कि सीएस एवं डीएस श्रेणी के वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल दस हजार रुपये से अधिक बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने प्रखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनका दस हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है, वे जल्द से जल्द अपना बिल कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें। अन्यथा विभागीय आदेश के अनुसार उनका बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर