Search

April 24, 2026 11:14 am

बालू का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी ने किया जप्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार ने सोमवार अपरान्ह वन पोखरिया निकट अवैध रूप से ले जा रहे बालू लदे दो ट्रेक्टर को पकड़ा। दोनों बिना नम्बर के ट्रेक्टर महेशपुर से वन पोखरिया के रास्ते पाकुड़ की ओर जा रहा था कि वाहनों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान बालू से सम्बंधित किसी प्रकार की कागजात नही पाया गया। इसको लेकर दोनों ट्रेक्टर के चालक व मालिक के ऊपर हिरणपुर थाना में मामला दर्ज की गई है। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि दोनों ट्रेक्टर में लदे बालू की चालान नही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!