Search

March 16, 2026 1:20 pm

“सरहुल को लेकर डाल्टेनगंज में युवाओं का जोश, चौक-चौराहों पर लहरा रहे संस्कृति के झंडे”

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

पलामू: सरहुल को लेकर डाल्टेनगंज शहर में इस बार युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर युवा खुद आगे आकर झंडा लगाने और सजावट करने में जुटे हुए हैं।
युवा पीढ़ी का मानना है कि कोई भी त्योहार तब तक जीवंत नहीं लगता, जब तक उसमें युवाओं की भागीदारी न हो। इसी सोच के साथ इस बार सरहुल पर्व को लेकर युवाओं ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। जगह-जगह साफ-सफाई, सजावट और झंडा लगाने का काम किया जा रहा है ताकि 21 तारीख को होने वाला यह पर्व पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा सके।
सरहुल आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है, जो प्रकृति और धरती माता के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में डाल्टेनगंज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश भी दे रही है कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने में नई पीढ़ी पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर