Search

March 17, 2026 12:14 am

रामगढ़ जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में फैज अक अहमद मुमताज ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार ने सौंपा प्रभार

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। रामगढ़ जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के फैज अक अहमद मुमताज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान की निवर्तमान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने उन्हें अपना प्रभार सपा। पदभार ग्रहण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त शफैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य होगा। साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में जिले का विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा अपने कार्यकाल में जो भी पहल किए गए हैं उन पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जाएगा।

img 20250528 wa00451520728527539689720
img 20250528 wa0047767862059082014784
img 20250528 wa00466065735505092702442

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर