प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तीन अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। पहली घटना लिट्टीपाड़ा बरहेट मुख्य सड़क धरमपुर मोड़ के समीप घटी जहा सड़क किनारे खड़े पातरापाड़ा गांव निवासी चांद सौदागर साहा 45 एवं नयन कुमार को पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गया।दोनों को ग्रामीणों की सहयोग से अस्पताल लाया गया।वही दूसरी घटना मोहनपुर आरईओ सड़क पर पैदल जा रही मा बेटे को मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे छोटा चातरो गांव निवासी रामी पहाड़िन 35 व ढेड़ वर्षीय पुत्र देवराय पहड़िया घायल हो गया।तीसरी घटना थाना क्षेत्र के डंगाकुड़िया गांव के समीप घटा जहा रात में हटिया से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर सड़क से नीचे झाड़ी में गिर गया। जिसमे मोटरसाइकिल चालक देवा पहड़िया 18 गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से घायलों उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के पाकुड़ रेफर कर दिया।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया सड़क दुर्घटना में घायल दो नाबालिक सहित पांच व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के पाकुड़ रेफर कर दिया गया।





