Search

June 19, 2026 2:50 pm

कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

पाकुड़। अवर निरीक्षक उत्पाद, पाकुड़ द्वारा नगरनबी स्थित कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में संचालक को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध बिक्री और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर पूर्ण रोक लगाने की सख्त हिदायत दी गई। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी शराब दुकानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और शासन के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!