Search

March 5, 2026 11:59 pm

फॉलोअप: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 24 घंटे में चार आरोपी दबोचे।

सीडीआर और फॉरेंसिक जांच से खुला राज, प्रेमी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार,नौ दिन बाद खेत से मिला था शव।

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। गिरफ्त में आये सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया। बीते दो मार्च को गांव से करीब दो किमी दूरी पर स्थित गेंहू की खेत मे एक सड़ी गली लड़की की शव बरामद हुई थी। वही घटनास्थल में लड़की की अंग वस्त्र व केश भी बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शव की पहचान को लेकर पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा। जो गांव की ही 17 वर्षीया एक लड़की के रूप में पहचान की गई। मृतका के भाई ने दर्ज मामले में बताया कि मृतका बीते 21फरवरी को ही घर से निकली थी। जो वापस नही लौटी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस घटना को लेकर गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी विनय कुमार , एसआई गौतम कुमार दास , अरुण कुमार राम , एएसआई जेना बालुमुचु , साधन कर्मकार आदि गहन जांच में जुटी हुई थी। इसको लेकर लड़की की सीडीआर ,फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर लड़की के प्रेमी बिंझामारा निवासी रफाएल सोरेन (20) को बीते सोमवार की रात बरहरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। जो पुलिस की भय से भागने के फिराक में था ।वही रात को ही खजुरडांगा निवासी एलिन टुडू (20) व एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही बुधवार को धनबाद निवासी राम मरांडी को मुरारोई बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। सभी आरोपियों ने पुलिस के समक्ष जुर्म स्वीकार भी किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म व हत्या कर करीब नो दिनों पूर्व खेत मे फेंक दिया गया था। सूचना पाने साथ सघन जांच की गई व छापेमारी कर इसमे शामिल चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया।

प्रेमी ने सन्देह के आधार पर किया प्रेमिका की हत्या।

मुर्गाडांगा की नाबालिग लड़की की माता पिता की वर्षो पूर्व मृत्यु हो चुकी थी , जो अपने भाई के पास रहती थी। लड़की की बिंझामारा निवासी रफ़ायल सोरेन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच प्रेमी को पता चला कि प्रेमिका किसी दूसरे के साथ प्रेम करने लगी है। इसको लेकर बदला लेने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से बीते 23 फरवरी को लड़की को खेत में बुलाया , जहां पूर्व से रहे अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच गुस्से में लड़की की केश भी नोचकर फेंक दिया। इसके बाद लड़की की हत्या कर खेत मे ही फेंक कर चारो आरोपी भाग निकला। इस घटना के पूर्व खजुरडांगा गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना कर आरोपियों ने नाबालिग लड़की की हत्या कर गांव के ही एक कूप में फेंक दिया था। जिसमे पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर