Search

February 11, 2026 4:53 am

पहली बार आईएल क्रिकेट ग्राउंड पर गुलाम 11 ने टी20 का खिताब किया अपने नाम, वर्षों का सपना हुआ पूरा

गोमिया। आईपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर t20 क्रिकेट टूर्नामेंट का महामुकाबला रविवार को खेला गया। इस महामुकाबले में गुलाम 11 बनाम गेम चेंजर, आईएल की टीम की टक्कर हुई।

img 20260208 1748077016248121856808136
गुलाम 11 ने खिताब पर किया कब्जा।

टॉस जीतकर गेम चेंजर के कप्तान राहुल झा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के शुरुआत से ही संभाल कर बल्लेबाजी करते हुए गुलाम 11 के सलामी बल्लेबाजों ने परी की शुरुआत की। इस दौरान गुलाम 11 के बल्लेबाजों को गेम चेंजर के गेंदबाजों ने पावर प्ले में बांधे रखा। पावरप्ले के बाद गुलाम 11 के बल्लेबाजों ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी। इस दौरान गुलाम 11 की ओर से बल्लेबाज अशोक ने केवल 42 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। वहीं चंदन सिंह ने 7 गेंदों पर 23 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित भ 20 ओवरों में 200 रन का एक विशाल स्कोर बनाया। कुल मिलाकर देखा जाए तो गेम चेंजर के लिए टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करना नुकसानदायक रहा। इस दौरान वे कुछ कैच भी वे पकड़ने में नाकाम रहे ।

img 20260208 wa01166879050944562126472
img 20260208 wa01135640750706885801851

जवाब में उतरी गेम चेंजर के ओपनर आशीष ने पहले ही ओवर में अपना विकेट दे दिया। शुरुआती झटका लगने के बाद गेम चेंजर की टीम पावर प्ले में अत्यधिक धीमा खेलने के कारण खेल में लगातार पिछड़ती नजर आ रही थी। दबाव में टीम के कप्तान राहुल झा भी कुछ खास नहीं कर सके और पावर प्ले की अंतिम ओवर में आउट हो गए। किंतु बल्लेबाज शशि के उतरने के बाद दूसरे छोर पर खड़े बाएं हाथ के बल्लेबाज अमित मिश्रा ने अपने पावर हिटिंग से मैच में जोश भर दिया और टीम की उम्मीदों को जगा दिया लेकिन उनके 32 गेंद में 62 रन की पारी खेल कर आउट होने के बाद। तू चल मै आया वाली कहानी हो गई। दूसरे छोड़ पर खड़े भरोसेमंद बल्लेबाज शशि ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए 49 रनों की पारी खेल आउट हो गए। इसके बाद मैच केवल औपचारिकता रह गई। निर्धारित 20 ओवरों में गेम चेंजर की टीम केवल 167 रन ही बना सकी। अंत के 18 गेंद में 50 रन की जरूरत थी। इस दौरान इक्का-दुक्का गगनचुंबी छक्का टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज दीपू एवं अंजनी सिंह ने लगाया किंतु यह काफी नहीं था। मैच के बाद गेम चेंजर के कप्तान राहुल झा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उनके प्रमुख तीन खिलाड़ी के न पहुंचने के कारण उनकी टीम थोड़ी कमजोर पड़ गई। वहीं गुलाम 11 ने इस मौके का बढ़-चढ़कर फायदा उठाया और अपने पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहली बार आईएल ग्राउंड में खिताब अपने नाम करते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जीत के बाद गुलाम 11 के मैनेजर गुलाम ने बताया कि मेरा सपना था कि मै यहां एक बार चैंपियन बनू और इस बार हमारी टीम ने ऐसा कर दिखाया। मुझे अपने टीम के सभी खिलाड़ियों पर गर्व है।

जीत के बाद GD NEWS पर गुलाम 11 की टीम

गुलाम 11 के कप्तान सूरज सिंह ने अपने सभी लड़कों की तारीफ की और टीम भावना का समर्थन किया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच गुलाम 11 की ओर से बल्लेबाज अशोक बने। टीम की जीत में हम योगदान दिया। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब पवन सिंह के नाम रहा।

img 20260208 wa01142129937986812473489

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र राज, ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत की मुखिया शांति देवी, कांग्रेसी पार्टी से पंकज पांडे, सेफ्टी ऑफिसर राजीव सावरी, प्रदीप भट्टाचार्य, किड्स मॉडर्न स्कूल के खेल प्रशिक्षक, टूर्नामेंट के प्रमुख आयोजक आलोक उपाध्याय, जितेंद्र पांडे सहित अन्य मौजूद रहे। इस महामुकाबला को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी की मौजूदगी बनी रही।

फाइनल देखने पहुंचे दर्शक
मैन ऑफ द मैच बनने के बाद बल्लेबाज अशोक ने कहा कि…

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर