Search

April 22, 2026 5:46 pm

लोक कल्याण और आत्मज्ञान का संदेश, संतमत सत्संग का भव्य आगाज़

पाकुड़। रथ मेला मैदान में शनिवार से दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यप्रकाश बाबा सहित कई संतों ने लोक कल्याण, मानवता और आत्मज्ञान पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता सत्यप्रकाश बाबा ने कहा कि सच्ची महानता वही है, जो व्यक्ति समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करता है। उन्होंने विश्व शांति की आवश्यकता पर जोर देते हुए वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने वालों का योगदान ही सबसे महत्वपूर्ण है। सत्संग के दौरान संतों ने महापुरुषों के संघर्षों और उनके आदर्शों को याद करते हुए लोगों को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आत्मज्ञान की महिमा बताते हुए कहा गया कि जो व्यक्ति अपनी आत्मा को पहचान लेता है, वह भय और भ्रम से मुक्त हो जाता है। कार्यक्रम में भक्ति, आध्यात्मिक चिंतन और मानव कल्याण के संदेशों की गूंज रही। आयोजकों के अनुसार सत्संग का समापन रविवार को होगा, जिसमें और भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

img 20260328 wa01203153456704873242831

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!