Search

March 29, 2026 11:41 pm

पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने धार्मिक जलसे में की शिरकत, दिया एकता और सद्भाव का संदेश।

बजरंग पंडित

पाकुड़ जिले के फरशा और गंधाईपुर पंचायत के हरिहरा गांव में एक भव्य धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व एनडीए प्रत्याशी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि युवा नेता अजहर इस्लाम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। क्षेत्र के लोगों में जलसे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अजहर इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि “धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बल मिलता है। ऐसे आयोजनों में शामिल होना हमेशा मेरे लिए एक सुखद अनुभव होता है। यह न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करता है बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य करता है।” उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हमारा समाज तभी प्रगति कर सकता है जब हम सभी एकजुट होकर चलें और आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता की डोर में बंधें।” हरिहरा गांव में पहुंचने पर अजहर इस्लाम का भव्य स्वागत किया गया। पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक नेताओं ने अपने संबोधन में समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। जलसे के दौरान अजहर इस्लाम ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। धार्मिक जलसे का समापन सामूहिक प्रार्थना और सद्भावना संदेश के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में शांति और भाईचारे की कामना की। जलसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अजहर इस्लाम के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

img 20250212 wa00187888082408959314663
img 20250212 wa00193201121496268118737
img 20250212 wa00172710416410757656674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर