Search

April 1, 2026 3:29 pm

जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक!

फॉरवर्ड ब्लॉक की मीटिंग में तैयार की गई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा।

गिरिडीह, 16 दिसंबर।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज झंडा मैदान में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार के साथ-साथ जनता के विभिन्न सवालों पर जनसुनवाई का आयोजन कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता शिवनंदन यादव तथा संचालन शंभू ठाकुर ने करते हुए कहा कि, झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता को प्रखंड-अंचल में अपने हर काम के बदले रिश्वत देने पड़ रहे हैं। इसलिए संघर्ष जरूरी हो गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के गिरिडीह जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, अभी हाल ही में संपन्न सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी जगह लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी समस्याओं को रखा है, लेकिन उस अनुसार उनका काम नहीं हुआ। कहा कि, केंद्र और राज्य की लड़ाई में विकास की लंबित योजनाओं का पैसा तक भुगतान नहीं हो रहा। दोनों ही सरकारों ने झारखंड में पलायन रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। रिश्वतखोरी अलग ही जान ले रही है।

कहा कि, आगामी 16 जनवरी कामरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर बेंगाबाद में ‘जन संघर्ष संकल्प दिवस’ मनाते हुए पार्टी का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को गिरिडीह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी और 22 फरवरी को सदर प्रखंड के कोवाड़ में ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाते हुए प्रखंड सम्मेलन कर पार्टी की कमेटी गठित की जाएगी। इस बीच पार्टी का सदस्यता अभियान और सालाना धान संग्रह अभियान भी चलाया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि, इस अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रत्येक मंगलवार को तीनों ही प्रखंडों में पार्टी के जिम्मेवार साथी स्वयं मौजूद रहकर जन समस्याओं को निपटाने का काम करेंगे।

आज की बैठक में अन्य लोगों के अलावा शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, शंभू तुरी, संजय चौधरी, छोटेलाल यादव, संजय यादव, गणेश मुर्मू, उमेश यादव, बिरजू कोल, शंकर यादव, विष्णु कोल, भीम सिंह, कैलाश यादव, किसुन कोल, पूरन कोल, डीलचंद यादव, संतोष राय आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!