थाना क्षेत्र के पलियादाहा निवासी कलमुद्दीन अंसारी ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।कलमुद्दीन अंसारी ने बताया है कि वह अपने घर का काम करने हेतु मिस्त्री खोजने के लिए सड़क किनारे खड़े थे तथा जेमरून बीबी के घर में काम कर रहे राजमिस्त्री से बात कर रहे थे। इतना बात करते हुए अपने घर से जेमनुर बीबी वहाँ आई और उसे गाली-गलौज करते हुए बोले कि तुम यहाँ मेरा मिस्त्री को भगाने आया है। इतना बोल कर मेरे गाल में एक थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज करते हुए अपने घर से जेमनुर बीबी अपने पति समीरूल शेख,राजेश अंसारी,तसलीम अंसारी को बुलाया तथा चारो मिलकर मुझे लात- घुसा तथा मुक्का से मारपीट किया जिससे मुझे चोटे भी लगी।मारपीट के क्रम में सोना का अंगुठी तथा गला का चैन भी चोरी कर लिया। मैं किसी तरह जान बचा कर वहाँ से भागा। घर जाकर मैं अपने घर वालो को सारी बाते बताये तो वे लोग मुझे लेकर जेमनुर बीबी के घर के पास आया तथा मेरे परिवार वालो के द्वारा जेमनुर बीबी से थप्पड़ के बारे में पुछने पर जेमनुर बीबी, समीरूल शेख उर्फ बमभोले निशाद, राजेश अंसारी तथा तसलीम अंसारी ने मिलकर मेरे परिवार को काफी गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए बांस के लाठी, ईट तथा पत्थर से हमला कर दिया।इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 17/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।





