Search

October 27, 2025 3:56 am

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): बुधवार को थाना क्षेत्र की दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क के कालाझोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मुर्शिदाबाद के लाल गोला के अली हमीम (25) लिट्टीपाड़ा से पाडेरकोला की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे सूरजबेडा निवासी माईकल मुर्मू (28) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टर आनंद ने बताया कि माईकल मुर्मू, साजोनी बास्की और सीमा मुर्मू को गंभीर चोटें आने के कारण अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर के अनुसार इन तीनों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर