Search

October 11, 2026 12:25 pm

गणपति महोत्सव का समापन, विशाल शोभायात्रा के साथ विसर्जन।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के रेलवे मैदान में आयोजित 26वें गणपति महोत्सव का समापन बीती रात भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। इस वर्ष गणपति महोत्सव को चार दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के अंतिम दिन डांडिया और मटका फोड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके बाद गणपति बप्पा की विशालकाय प्रतिमा को बड़े ट्रेलर में चढ़ाकर नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विसर्जन के दौरान गणपति महोत्सव के कार्यकर्ता भावुक दिखे और सभी की आंखें नम थीं। समिति के सदस्यों ने अपने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश से यह कामना की कि शीघ्र ही उन्हें अपना दर्शन दे और अगले साल जल्दी आए ताकि फिर से अपने भगवान की पूजा अर्चना कर सकें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!