Search

January 26, 2026 3:22 pm

आपातकाल देश के काले अध्याय का 50 वर्ष देश के लिए सबसे बड़ा दंश: गिरिराज सिंह

अक्षय कुमार सिंह

रांची। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर और शून्यकाल के द्वारा पुराना विधानसभा धुर्वा में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पर युथ मॉक पार्लियामेंट का आयोजन युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में गूगल फॉर्म के माध्यम से युवाओं ने आवेदन कर के भाग लिया। झारखंड के अलग-अलग यूनिवर्सिटी से आए हजारों आवेदनों में से 81 प्रतिभाशाली विधानसभा के प्रतिनिधियों को चयनित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने पूरे गरिमा के साथ संसदीय कार्यों को समझा और उसके अनुरूप विधानसभा को चलाने का कार्य किया। सबसे पहले विनय जायसवाल ने गवर्नर की भूमिका निभाते हुए सभी को शपथ दिलवाया , इसमें युवाओं ने देश में 50 वर्ष पूर्व लगे आपातकाल के वीभत्स और दूरगामी दुष्प्रभाव पर चर्चा की।कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रगान, फिर दीप प्रज्वल कर उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधायक सीपी सिंह , नवीन जायसवाल, शशांक राज, समरी लाल, रामकुमार पाहन, बृजमोहन राम, विनय जायसवाल , वरुण साहू रोमित नारायण सिंह पंकज सोनी ने किया । इसके बाद स्वागत भाषण शशांक राज ने दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा देश की लोकतंत्र की हत्या, देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन और देश के बहुसंख्यक समाज को दबाने के लिए आपातकाल लगाया गया , देश में हर जगह जमाई टोला बनाने की नियत से आपातकाल लगाया गया , देश में 40 व संशोधन कर संसाधनों पर सत्ता का नियंत्रण किया गया ताकि जो विद्रोह प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के विरोध में पूरे देश में है उसको दबाया जा सके , आज के युवाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हु कि उन्होंने ऐसा आयोजन किया है मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा इंद्रा गांधी ने 39 व संशोधन कर अपने पद को बचाने के लिए संविधान से खिलवाड़ किया। इस संशोधन में प्रधानमंत्री के चुनाव को न्यायिक समीक्षा से बाहर किया गया 6 अगस्त को बुधवार को संशोधन लोकसभा में प्रस्तुत किया गया और अगले ही दिन उसको पारित कर दिया गया। इस कार्यक्रम में 7 सत्र में हर सत्र में अलग अलग सभापति महोदय ने किया गया जिसमें प्रथम सत्र गिरिराज सिंह , दूसरे सत्र में सी पी सिंह , तृतीय सत्र में अमित मंडल , चौथे सत्र में भानु प्रताप शाही , पांचवे सत्र में अमर कुमार बाउरी , छठे सत्र में करमवीर सिंह सातवें सत्र में प्रतिनिधियों में पुरस्कार वितरण किया गया फिर रोमित नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई इस कार्यक्रम में संचालन शून्यकाल के निदेशक पंकज सोनी ने किया । इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार वेदांत कुमार सिंह, द्वितीय पुरस्कार धर्मेंद्र शुक्ला, जानवी सिंह, तृतीय पुरस्कार मनीष कुमार पाए।

img 20250627 wa00114952560677973345950
img 20250627 wa00101758582584252871890
img 20250627 wa00075733558451606663120
img 20250627 wa00088748261093390683143
img 20250627 wa00096588043776839101754

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर