Search

June 18, 2026 11:29 am

31 साल बाद मिली पदोन्नति, 22 लिपिक बने प्रधान लिपिक, उपायुक्त बोले, पदोन्नति जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक।

पाकुड़ | शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का रास्ता आखिरकार खुल गया। जिले के 22 लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर पदोन्नति दी गई। यह पदोन्नति 31 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली है, जिससे कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पदोन्नति की घोषणा के बाद सभी लिपिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके मनोबल को और बढ़ाएगा तथा प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा के साथ योगदान देंगे। इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक है। उम्मीद है कि सभी प्रधान लिपिक अपनी नई भूमिका का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। उन्होंने स्थापना शाखा के कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी नव-प्रोन्नत प्रधान लिपिकों को बधाई दी।

img 20251031 wa00317516515104577905553
img 20251031 wa003296716341464635302

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!