Search

April 30, 2026 6:14 am

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव में ग्राम सभा का आयोजन, जल गुणवत्ता और फ्लोराइड की समस्या पर चर्चा।

 

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों के बीच बैठक कर जल की गुणवत्ता और इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में भी बताया गया और ग्रामीणों के साथ जल गुणवत्ता पर चर्चा की गई। जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को बताया कि फ्लोराइड युक्त पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं और इसके लिए आवश्यक है कि जल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और सुरक्षित पानी का सेवन किया जाए।
ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए और जल गुणवत्ता में सुधार के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस ग्राम सभा का आयोजन जल जीवन मिशन के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल की गुणवत्ता में सुधार करना और सुरक्षित पानी का सेवन सुनिश्चित करना है।

img 20240911 wa00928842673210127870395

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!