Search

March 18, 2026 11:24 am

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ दादा दादी एवं नाना नानी सम्मान समारोह का आयोजन।

उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में शनिवार को दादा दादी एवं नाना नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ ओझा सचिव अमर प्रसाद भगत कोषाध्यक्ष तारक शाह, अर्जुन प्रसाद एवं प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्चन कर किया गया। सामूहिक वंदना के पश्चात विद्यालय के आचार्य लखींद्र पाल कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा की आज आधुनिकीकरण के युग में बच्चे अपने दादा दादी एवं नाना नानी का प्यार से दूर होता जा रहा है। बच्चे दिन भर अपने मोबाइल के गेम में व्यस्त रहते हैं। एक समय हुआ करता था जब दादा दादी नाना नानी के द्वारा बच्चों को मनमोहक आनंददायक और मनोरंजन वाली कहानी सुनाई जाती थी परंतु अब ना बच्चे जिद करते हैं और ना ही इसमें इसमें ज्यादा रुचि दिखाते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया बहनों ने उपस्थित अपने दादा दादी एवं नाना नानी को पैर धोकर,तिलक किए माल्यार्पण पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सेवन निर्मित शिक्षक श्री वरुण कुमार तिवारी ने अपने उद्घोषण में वर्तमान समय में समाज और परिवार में हो रहे घटनाओं को बताया और बच्चों के प्रति प्रेम और संस्कार किस प्रकार दिया जाए जिससे एक शिक्षित और संस्कार युक्त समाज का निर्माण हो विषय में बताया। इसके लिए हम सभी हम सभी को निरंतर प्रयास करने के लिए आगे आना होगा क्योंकि अभी बच्चे हमारे दैनिक कार्यों को देखकर सब कुछ सीखते हैं । कार्यक्रम में प्रभाकर पाल, भारत पाल, विश्वरूप दास, किशोर कुमार गुप्ता,सनोज पाल, अभिषेक साहू , रुक्मिणी चौधरी मिनीफ्रेंड टुडू, झरना दास ,सोनू शाहा, विनोद प्रसाद भगत, एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर