अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में दिसोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाया। इस शुभ अवसर पर झामुमो के तरफ से प्रखंड के गरीब वृद्धा,बेसहारा व असहायों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि गुरू जी शिबू सोरेन द्वारा बहुत संघर्ष और मेहनत के साथ महाजनी प्रथा से अपनी राजनीति प्रारंभ करके संसद बने। इतना ही नहीं झारखंड राज्य अलग आंदोलन उन्हीं ने छेड़ा था जिसका परिणाम आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है।अपने जीवन को झारखंड के जन-जन की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उनका संघर्ष, नेतृत्व और स्नेह हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम सब ईश्वर से प्रार्थना करें की वे दीर्घायु हों और उत्तम स्वास्थ्य के साथ झारखंड के विकास का मार्गदर्शन करते रहें। उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे।
मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी,प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,केन्द्रिय सदस्य देवीलाल हाँसदाक्,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ,अशोक भगत,मेहलाइल अंसारी परमेश्वर हेमब्रम,मंजर आलम, छोटू भगत ,नेगार अंसारी, आबेद अंसारी, मुसारफ हुसैन ,विश्वाजीत दास, दिनेश जायसवाल, जयफुल अंसारी ,ऐनोस मुर्मू,अकबर अली,तोहिदुल शेख,गमालियल टुडू, मोईन आलम ,सिकंदर, दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।