Search

November 8, 2026 9:56 am

स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य किया।

एस भगत

बीते 17 फरवरी को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के झेनागढ़िया गांव में फाइलेरिया की दवा खिलाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट कर स्वास्थ्य कर्मी शीलू शालिनी, निशि हेंब्रम, एमपीडब्ल्यू चार्ल्स मरांडी को बंधक बना लिया गया था विभाग द्वारा अराजक तत्वों पर एफआईआर दर्ज हुआ था परंतु सप्ताह बीत जाने के बाद भी वैसे लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई कार्रवाई की मांग को लेकर जिला समेत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया । एएनएम जीएन‌एम संघ के उपाध्यक्ष रोशा तिग्गा ने बताया की जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं अगर जल्द ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले की गिरफ्तारी नहीं होती है तो अगले दिन कलम बंद हड़ताल होगा । मारपीट करने वाले शख्स की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार करते रहेंगे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!