Search

October 23, 2026 12:44 am

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, अनाज व 10 हजार नगद जलकर राख

स्वराज सिंह

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड क्षेत्र के नवीनगर पंचायत के हरिशपुर गांव में बूधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट लगने से एक घर में आग लग गया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आग को देखते ही आसपास घर के लोग दौड़ पड़े। तब भी आग पर ग्रामीणों ने काबू नहीं पा सका। स्थानीय ग्रामीण ने आग की सूचना अग्निशमन के पदाधिकारी को फोन के माध्यम से दिया।अग्निशमन कर्मी पहुंचकर आग को बुझाया। पीड़ित प्रभात मंडल पत्नी अंबिका मंडल ने बताया कि हम पति-पत्नी घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान घर से धुआं निकलने लगा उपर देखा कि घर में आग लगा हुआ है आग लगने से घर में रखा 10 से 15 किलो धान समेत घर के अंदर रखा 10 हजार नगद व अन्य सामान जल कर राख हो गया। घर में रखा कोई सामान नहीं बचा हमारे समझ विषम परिस्थिति आ गई है।पीड़ित ने मुआवजे की मांग अंचलाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से मांग की है। गांव के वार्ड पार्षद लालकृष्ण मंडल ने बताया कि गांव में बिजली की जर्जर तार लगा हुआ है जिसको बदलने को लेकर कई सालों से विभाग का चक्कर ग्रामीण काट रहे हैं लेकिन विभाग को जु तक नहीं रेंग रही है। विभाग किसी अनहोनी होने का इंतजार कर रही है।

img 20240424 wa00535816742724671761050
img 20240424 wa00543640620184618911075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!