Search

March 21, 2026 1:05 am

उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, जनता त्रस्त।

इकबाल हुसैन

जिले में इन दिनों उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लोग परेशान व त्रस्त है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है। ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है। ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त लो वोल्टेज एवं पूरा रात बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर