Search

March 5, 2026 10:15 pm

विधायक निसात आलम की दावत-ए-इफ्तार में सैकड़ों रोजेदारों ने मिलकर खोला रोजा

रमजान सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है: तनवीर

इफ्तार लोगों को जोड़ने का मौका है, बढ़ता है आपसी प्रेम: तनवीर

पाकुड़: पाकुड़ के विधायक निसात आलम की ओर से गुरुवार को पाकुड़ स्थित बैंक कॉलोनी मैरिज हॉल में भव्य ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस पाक मौके पर नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और मुल्क की अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।डॉ. तनवीर आलम रहे मुख्य आकर्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक के पुत्र सह कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम उपस्थित रहे। रोजेदारों का इस्तकबाल करते हुए डॉ. आलम ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें धैर्य, त्याग और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इफ्तार के आयोजन ऐसे अवसर होते हैं जहां हर वर्ग के लोग एक साथ मिलकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत इफ्तार में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। इसमें मुख्य रूप से एसडीपीओ दयानंद आजाद, एसडीपीओ विजय कुमार, बिडिओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिले के अन्य आल्हा अधिकारी व झामुमो के जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, हाजी समद अली, वरिष्ठ नेता श्याम यादव, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नेताओं ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने पर जोर दिया।शाम 05:43 पर खुला रोजा निर्धारित समय शाम 05:43 बजे अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। आयोजन समिति की ओर से रोजेदारों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। अंत में मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें सामूहिक रूप से क्षेत्र की तरक्की की प्रार्थना की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर