घाटो। डिजिटल युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में आईसीटी क्विज प्रतियोगिता क हुआ सफल आयोजन ।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता, तकनीकी समझ, तार्किक क्षमता तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों ने सहभागिता निभाई जे.आर.डी. टाटा हाउस के टेक टाइटन्स, महात्मा हंसराज हाउस के डिजिटल डायनेमिक, रानी लक्ष्मीबाई हाउस के साइबर चैंप्स तथा नारायण दास ग्रोवर हाउस के स्मार्ट कैडर ने अपनी तकनीकी दक्षता और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग (कक्षा 3 से 5) में कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरांत प्रथम स्थान महात्मा हंसराज हाउस – डिजिटल डायनेमिक, द्वितीय स्थान रानी लक्ष्मीबाई हाउस – साइबर चैंप्स तथा तृतीय स्थान जे.आर.डी. टाटा हाउस – टेक टाइटन्स को प्राप्त हुआ। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में प्रथम स्थान जे.आर.डी. टाटा हाउस – टेक टाइटन्स, द्वितीय स्थान महात्मा हंसराज हाउस – डिजिटल डायनेमिक एवं नारायण दास ग्रोवर हाउस – स्मार्ट कैडर तथा तृतीय स्थान रानी लक्ष्मीबाई हाउस – साइबर चैंप्स को मिला। इस अवसर पर महात्मा हंसराज हाउस के प्रभारी भूपेंद्र सहाय एवं जे.आर.डी. टाटा हाउस के प्रभारी दीपक पाठक ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के सफल एवं अनुशासित संचालन में तूफान हाजरा, स्कोरर रवि चक्रवर्ती तथा टाइमर सूरज कुमार की भूमिका रही। विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज के समय में आईसीटी केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन कौशल है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थी तकनीक का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग सीखते हैं, जो उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक आयोजनों को आगे भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।





