Search

March 17, 2026 3:50 pm

सरना धर्म कोड नहीं तो जातिगत जनगणना नहीं, झामुमो का केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी।

राजकुमार भगत

पाकुड़ प्रखंड के धनुष पूजा स्थित प्रखंड कार्यालय में झामुमो प्रखंड समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 27 मई को जिला मुख्यालय में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने की और कहा कि केंद्र सरकार की भाजपा नीत सरकार ने बिना सरना धर्म कोड लागू किए जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर सरना धर्म कोड नहीं मिलता है तो झामुमो पूरे राज्य में जातिगत जनगणना नहीं होने देगी। इस विरोध में 27 मई को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

img 20250524 wa00076636791166124550221

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर