Search

October 29, 2025 2:17 am

कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा, कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम मंगलवार को पाकुड़ पहुँचे, जहाँ उनकी उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। बैठक में वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिन पंचायत समितियों ने अब तक हस्ताक्षरित प्रतिलिपियाँ जमा नहीं की हैं, वे जल्द से जल्द जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करें। इस दौरान मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रियता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने की असली ताकत कार्यकर्ताओं में है। हर स्तर पर सक्रियता और जनता से जुड़ाव ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ की जनता से उनका गहरा जुड़ाव है और जब भी वे यहाँ आते हैं, तो लोगों की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनके समाधान की दिशा में काम करते हैं। तनवीर आलम ने बताया कि आज भी कई जनसमस्याओं को सुना गया है और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

img 20251028 wa00862881955024089829207
img 20251028 wa0087195293346840548248

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर