Search

July 27, 2025 8:55 pm

90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान पर जोर, न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक।

वादों के शीघ्र निष्पादन और सरल न्याय प्रक्रिया को लेकर दिए गए निर्देश।

पाकुड़ | झालसा रांची के निर्देश पर जिले में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में वादों के त्वरित निष्पादन और आमजन के लिए न्यायिक प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने सभी अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से लेने और ज्यादा से ज्यादा मामलों के समाधान का लक्ष्य तय करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि मध्यस्थता के जरिए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके। बैठक में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक और प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर