Search

April 24, 2026 12:25 pm

पत्थरघट्टा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच, 22 वाहनों से 28,650 रुपये जुर्माना वसूला

बिना हेलमेट और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ संयुक्त अभियान, लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील

पाकुड़ जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों एवं मालपहाड़ी ओपी पुलिस बल के संयुक्त अभियान के तहत पत्थरघट्टा चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने और ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जांच अभियान के दौरान कुल 22 वाहनों से 28,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में मालपहाड़ी थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता सहित जिला परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद थे।
मौके पर थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता एवं परिवहन विभाग के कर्मियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आप सुरक्षित तो आपका परिवार सुरक्षित इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!