Search

October 14, 2025 5:11 pm

दुर्गा पूजा में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण उत्सव को लेकर अहम बैठक।

पाकुड़िया थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व 2025 की तैयारियों को लेकर शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अशोक भगत, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, अरविंद टुडू, कालेश्वर हेंब्रम, सुभाष हेमरोम, हृदयनंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने दुर्गा पूजा के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा करते हुए सभी से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से तालाब और नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण विसर्जन के समय सभी उम्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अफवाहों से बचने की आवश्यकता पर भी बल दिया। पुलिस और दंडाधिकारी पंडालों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त रहेंगे, और शराबियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है, इसलिए सभी मिलजुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना करें।

img 20250920 wa00651000537016586646121
img 20250920 wa00643129977014386167238

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर