Search

October 26, 2026 8:24 am

जिले में जलाशयों व तालाबों से अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई अहम बैठक

पाकुड़, झालसा रांची के पत्रांक 4433 दिनांक 25.09.25 के आलोक में जिले के जलाशय, नदियां और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़, शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में सभी अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जलस्रोतों पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
सचिव ने स्पष्ट कहा कि जलाशयों, नदियों और तालाबों पर अतिक्रमण न केवल पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करता है, बल्कि जनहित के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने और नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!