Search

March 17, 2026 4:14 am

गदरपाड़ा में बंगाल पुलिस के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और वाहन तोड़फोड़ के मामले में 5 लोगों पर मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर- गदरपाड़ा में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट की पुलिस छापेमारी कर आरोपी को पकड़ने आई पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर महेशपुर थाने में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना में दर्ज कांड संख्या 169/25 के नामजद प्राथमिक अभियुक्त नुरताज खातुन को थाना क्षेत्र के गदरपाड़ा गांव में पकड़ने आये बंगाल पुलिस के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने, पकड़े गये अभियुक्त को जबरस्ती छुड़ाने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. इस घटना में बंगाल पुलिस वाहन संख्या डब्लूबी 39बी- 7938 को तोड़ फोड़ कर दिया गया. उक्त मामले को लेकर रामपुरहाट थाने के एसआई सोपन घोष ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गदरपाड़ा गांव के ही पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बंगाल पुलिस के द्वारा दी गई लिखित आवेदन के अनुसार बंगाल के रामपुरहाट थाने में गदरपाड़ा गांव के रहने वाली एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने का मामला दर्ज है. इसी मामले को लेकर बंगाल पुलिस महेशपुर थाना को सूचना देते हुए बंगाल पुलिस महिला आरक्षी के साथ गदरपाड़ा गांव पहुंचकर बंगाल पुलिस ने आरोपी के घर पंहुची एवं आरोपी को पकड़ लिया. जब पुलिस वाहन पर उसे बैठाने लगी तब आरोपी के पिता, चाचा, भाई एवं मां सहित भीड़ के द्वारा पुलिस के ऊपर ही हमला कर दिया गया. एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जिसके बाद बंगाल पुलिस मामला बिगड़ता देख बंगाल पुलिस वहां से जान बचा कर भाग गया. और महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कई कर्मियों ईलाज कराया. थाना में दिये लिखित आवेदन के अनुसार महिला अभियुक्त नुरताज खातुन के पिता समीर शेख, चाचा अजीम शेख, भाई जसीम शेख, माता नारगिस बीबी व जलाल शेख गदरपाड़ा निवासी के खिलाफ थाना कांड संख्या 97/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर