Search

March 15, 2026 9:43 pm

अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की छापेमारी में बाइक-टोटो समेत 10 टन कोयला जब्त,एक गिरफ्तार।

पाकुड़। अवैध कोयला के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह छापेमारी कर कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्गापुर, कोयला मोड़ और कोयला रोड इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे करीब 10 टन कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और 15 साइकिल भी जब्त की गई, जिनके माध्यम से कोयला का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 15 मार्च 2026 दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कोयला लदा एक टोटो भी पकड़ा। जांच के दौरान टोटो में अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा था। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 47/26 दिनांक 15 मार्च 2026 दर्ज करते हुए टोटो चालक मोरफुल शेख (पिता–बनीइसराइल शेख), निवासी चाचकी, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी अभियान में नगर थाना के पु.अ.नि. अनंत साह, पु.अ.नि. दिनेश कुमार सिंह, स.अ.नि. अनंत राम, पुलिस केंद्र पाकुड़ के जवान, चौकीदार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

img 20260315 wa00442724500123924941392
img 20260315 wa0043164110261925291072

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर