Search

March 16, 2026 11:54 pm

भीषण गर्मी में लायंस क्लब पाकुड़ विशाल ने राहगीरों को पिलाया सत्तू शरबत।

पाकुड़। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322E के “एक डिस्ट्रिक्ट, एक कार्यक्रम” अभियान के तहत लायंस क्लब पाकुड़ विशाल ने बृंदावन मार्केट के सामने सत्तू शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। भीषण गर्मी के मद्देनजर आयोजित इस सेवा कार्य में करीब 500 राहगीरों, ऑटो चालकों और दुकानदारों को शीतल सत्तू शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई क्लब अध्यक्ष मंजीत रजक ने की। इस अवसर पर सचिव प्रमोद डोकानियां, निर्मल जैन, सुरेश बाकलीवाल, सुशील शर्मा, बिष्णु साह, संतोष केजरीवाल और जयंत चक्रवर्ती की सक्रिय भूमिका रही। अध्यक्ष मंजीत रजक ने बताया कि लायंस क्लब वर्ष भर मानवता की सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। इनमें भूखों को भोजन कराना, वृक्षारोपण, असहायों के बीच कंबल व छाता वितरण जैसे कार्य शामिल हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर