Search

March 14, 2026 8:09 pm

“धरती आबा” व “प्रोजेक्ट जागृति” के तहत इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान का शुभारंभ।

बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में जिला प्रशासन की अनूठी पहल

Also Read: E-paper 16-02-2026

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन तक समेकित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से “धरती आबा जन भागीदारी अभियान” और “प्रोजेक्ट जागृति” के तहत इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च (IACS) अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर में फीता काटकर किया।यह विशेष अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों को एक साथ समाहित करते हुए डोर-टू-डोर यानी घर-घर जाकर बीमारियों की पहचान करने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया, डेंगू समेत अन्य संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

शुभारंभ के मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा,

“यह एक समग्र प्रयास है जिससे न केवल रोगों की शीघ्र पहचान हो सकेगी, बल्कि जरूरतमंदों तक तुरंत चिकित्सीय सहायता पहुंचाई जा सकेगी। हमारी क्विक रिस्पॉन्स टीम किसी भी गंभीर स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यह अभियान तब सफल होगा जब जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। इसलिए मैं सभी जिलेवासियों से अपील करता हूं कि जब जांच टीम आपके घर आए, तो खुलकर सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।” इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंट कुमार टेकरीवाल, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कौशलेश कुमार सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि यह अभियान 16 जून से प्रारंभ होकर आगामी दिनों तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इसमें सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वयंसेवक शामिल होकर जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे।

img 20250616 wa00202738000178333110144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर