ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया थाना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी जयप्रकाश इक्का ने झंडा फहराकर मौजूद अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट की। कार्यक्रम से पूर्व थाना परिवार द्वारा थाना परिसर को आकर्षित रूप में सजाया गया। इस अवसर पर टीटीपीएस के डीजीएम अशोक प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी रामजी तिवारी, ललपनिया सीआईएसफ यूनिट के पदाधिकारी एवं जवान, तुलसी महतो, जगेसर ठाकुर, चंद्रशेखर आजाद सहित आमिर हुसैन, नौशाद सहित थाना परिवार के सभी पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिठाई दी गई।
Also Read: समय पर राशन और पूरी पारदर्शिता पर जोर।








