बेरमो। झब्बू सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्ष के साथ मनाया गया।।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य विजया श्री ने झंडा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं भेंट की गई।

उन्होंने मौजूद छात्राओं से कहा कि यह स्वतंत्रता हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। हमारा कर्तव्य की हम सभी अपने हृदय में उनके प्रति आजीवन सम्मान की भावना रखें। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने देश का नाम रोशन करें। एक आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा करें। समाज के जरूरतमंद वर्ग एवं क्षेत्र में पहुंचकर उनका विकास करें।

वहीं मौके पर विद्यालय की छात्राओं को रोजाना के जीवन में सुरक्षित दिनचर्या हेतु विश्व प्रसिद्ध आत्मसुरक्षा पद्धति का टोक्योडो का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने शारीरिक फुर्ती एवं ऊर्जा के साथ समारोह की शोभा बढ़ाने का काम किया। गौरतलब है कि प्राचार्य विजया श्री के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में डिग्री कॉलेज में समय-समय पर छात्राओं को अनेक प्रकार के कला, संस्कृत आत्मसुरक्षा इत्यादि के हुनर सिखाए जाते हैं। वहीं एकेडमिक पाठ्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।





