Search

May 1, 2026 6:37 am

नेताजी चौक के पास सड़क हुई खतरनाक, दुर्घटना की बढ़ी आशंका।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर बाजार का मुख्य केंद्र नेताजी चौक के पास की सड़क खराब हालत में है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की यह हालत नाली के पानी के तेज बहाव के कारण हुई है, जिससे पहले से ही खराब सड़क और भी ज्यादा खराब हो गई है।
यह समस्या न केवल पैदल यात्रियों के लिए है, बल्कि साइकिल और मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए भी खतरनाक है। टोटो टेंपो के स्टैंड होने के कारण यहाँ पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस सड़क को तत्काल ठीक करने की जरूरत है, नहीं तो यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

img 20240918 wa0022842452293109155309

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!