Search

November 7, 2026 12:25 am

पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, नए कानून के बारे में दी गई जानकारी।

पाकुड़ पुलिस लाईन में नए कानून के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके आखरी दिन शनिवार को कानून में आए बदलाव की जानकारी दी गई। आईपीसी, सीआरपीसी की जगह बीएनएस लागू हो गया है। जिला के मास्टर ट्रेनर रांची से प्रशिक्षण लेकर पाकुड़ में अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं । मास्टर ट्रेनर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता, इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा, सब इंस्पेक्टर अनंत साहा दौरा प्रशिक्षण दिया गया । अनुसंधान के साक्ष्य कलेक्ट करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से इसे कैसे इस्तेमाल करना है कैसे प्रयोग करना है उसकी जानकारी दी गई पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में सहूलियत के लिए भारतीय न्याय संहिता के बारे में जानकारी दी गई । बीएनएस में कई पुराने कानून को हटाकर नया कानून लाया गया है। इसके अलावा कई धाराओं को भी घटाया गया। जिले के सभी थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!