Search

March 12, 2025 10:02 am

विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट की दी गई जानकारी।

बजरंग पंडित

पाकुड़, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शहर के स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभागार में गुरुवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य के विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार समिति द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन डी ए वी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पाकुड़ के जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेषनाथ सिंह समिति के सचिव अजय कुमार गुड़िया, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार देव एवं वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बाल संवर्धन एवं संरक्षण, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं के बारे में बताया गया। शिविर के दौरान उन्होंने बच्चों से रूबरू संवाद करते हुए समस्त छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं को संरक्षण अधिनियम के तहत जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में अच्छे बुरे स्पर्श, लड़के एवं लड़कियों को सामान रूप से कानूनी सहायता प्रदान करना, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों के विभिन्न प्रकार के शंकाओं के समाधान भी किए गए। सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार मंडल,रतन कुमार पांडे, प्रकाश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर