राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को लेकर गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप ने अबुआ आवास योजनाओ की समीक्षा किया। वर्ष 2023 -24 में 866 व वर्ष 2024 -25 में 1733 अबुआ आवास योजनाओ की स्वीकृति दी गई थी। इसमे से 1360 योजनाओ की मजदूरी भुगतान की जा चुकी है। अभी तक 710 योजनाओ का जियो टेक नही हो पाया है। बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर ओन गोइंग योजनाओ का मजदूरी भुगतान का कार्य सुनिश्चित करे। वही 529 योजनाओ का डीपीआर बनाकर दो दिनों के अंदर जियो टेक करने का निर्देश पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को दिया गया। जो टीम के साथ रहकर कार्य को करेंगे। गढ्ढा खोदो योजना के तहत अभी तक 184 एकड़ जमीन में इसकी स्वीकृति दी गई है। जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया। समीक्षा के दौरान सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सभी पंचायतो की विस्तृत जानकारी ली गई। वर्ष 2023 – 24 में सुंदरपुर पंचायत में एक व बागशिशा में दो योजनाए लम्बित है। वही वर्ष 2024 -25 में प्रखण्ड के कई पंचायतो में 31 योजनाए लम्बित है। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रेल तक सभी लम्बित योजनाओ को पूर्ण कराये। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। समयसीमा के अंदर योजना कार्य को पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान मनरेगा से संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई व आवश्यक निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी अभियंता , पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे।





