Search

April 4, 2026 4:47 am

प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में
स्वंयसेवकों की चयन को लेकर शिक्षकों को दी गई निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में
नवसाक्षर भारत कार्यक्रम के तहत बुधवार को आयोजित
बैठक में शिक्षकों को स्वंयसेवक (विटी) चयन को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में बीईईओ रफीक आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे अनुरूप प्रखंड में 4333 निरक्षर है। इसको लेकर स्वंयसेवकों का चयन करना आवश्यक है। 10 निरक्षर में एक स्वंयसेवक का चयन होना आवश्यक है। अभी तक 111 स्वंयसेवकों का चयन कर लिया गया है। जबकि इसमे करीब 400 स्वंयसेवकों का चयन करना है। उपस्थित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सम्बन्धित शिक्षक जल्द से जल्द स्वंयसेवकों का चयन कर सूची उपलब्ध कराए। उन्होंने स्वंयसेवकों की शिक्षण कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर बीआरपी संजय जयसवाल , सीआरपी सुजीत चार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!