Search

March 16, 2026 10:33 pm

मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन।

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी की उपस्थिति में आज पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी गई। बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही जेल में मेडिकल कैंप लगाया गया।मेडिकल कैंप में चिकित्सक द्वारा सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच जैसे बीपी, शुगर, समेत अन्य की गई। इस दौरान जेल में बंदियों को मिल रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत् कौशल विकास कार्यशाला का दौरा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी द्वारा की गई।मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत जेलर दिलीप कुमार, चिकित्सक पदाधिकारी एस के झा, आशीष हेंब्रम, अनुपा मुंडा, कोर्ट कर्मी संतोष मरांडी, अर्जुन मंडल, जितेंद्र कुमार, सरजू हेंब्रम, कृष्णा कुमार उपस्थित रहे।

img 20250518 wa00043023593405622763376
img 20250518 wa00037147716435118170000

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर