Search

October 11, 2026 7:33 am

मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत का आयोजन: बंदियों को मिली कानूनी जानकारी और निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को उनके अधिकारों और हितों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना था। जेल अदालत के आयोजन से बंदियों को अपने मामलों में बेहतर ढंग से लड़ने में मदद मिलेगी और वे अपने अधिकारों का बेहतर ढंग से उपयोग कर पाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!