Search

October 11, 2026 6:35 am

झारखंड प्रजातांत्रिक महिला मोर्चा ने संगठन मजबूती के मद्देनजर की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

रविवार पाकुड़ के दुर्गापुर संगत टोला आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में झारखंड प्रजातांत्रिक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोजी हेंब्रम की अध्यक्षता में संगठन मजबूती को लेकर बैठक हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा फूल कुमारी देवी उपस्थित थे । इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूरों को हक अधिकार दिलाने के लिए संघ में जुड़ना जरूरी है, क्योंकि अनेकता में एकता है।
राजकुमार यादव ने साथ ही महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि मातृशक्ति सर्वोच्च शक्ति है और जिस दिन यह शक्ति पुनः एकजुट हो जाएगी उन्हें कोई परास्त नही कर पाएगा। मौके पर मेरीला मरांडी निर्मला हेंब्रम,मनीषा टुडू, लक्ष्मी देवी शांति देवी, सांझली मुर्मू, शिवानी हंसदा, मरंगमई मरांडी इत्यादि उपस्थित रहे । ग्रामीण महिलाओं में उक्त बैठक को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!