Search

October 11, 2026 2:30 pm

झामुमो ने मनाई झारखंड आंदोलनकारी दुर्गा सोरेंन की 54वीं जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेंन की 54वीं जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। श्याम यादव ने दुर्गा सोरेंन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे काफी जुझारू एवं उत्साहित व्यक्ति थे और झारखंड को दिशा व दशा देने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को दुर्गा सोरेंन के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए एवं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिला सचिव सुलेमान वासकी, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, युवा सचिव उमर फारूक, महिला जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!