Search

December 26, 2025 12:38 am

सांसद विजय हांसदा के आवास पर क्रिसमस मिलन, झामुमो जिला नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं।

पाकुड़। क्रिसमस महापर्व के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला नेतृत्व ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के बरहरवा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली तथा केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने सांसद विजय हांसदा को क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, शांति और एकता का संदेश देता है, जिसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। सांसद विजय हांसदा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, मुसलोद्दीन अंसारी, सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि झामुमो हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के पर्व-त्योहार को सम्मान के साथ मनाने की परंपरा निभाता रहा है। क्रिसमस के अवसर पर यह आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने का प्रतीक है।

img 20251225 wa01463864388924609792284
img 20251225 wa0147260240839176520

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर