Search

March 3, 2026 5:27 pm

झामुमो महिला मोर्चा की बैठक, 8 मार्च को परंपरा और एकजुटता के साथ मनेगा महिला दिवस।

एस कुमार

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभलक्ष्मी मुर्मू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम तथा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महिला दिवस को महेशपुर प्रखंड में धूमधाम और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।निर्णय लिया गया कि महिला दिवस के अवसर पर ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज के साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से महिला दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने संगठन की मजबूती और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
बैठक में जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, सावित्री मुर्मू, विनीता मरांडी, सुनैना मुर्मू, प्रिया किस्कु, अनिता मुर्मू, अफसाना बीबी, कौशिला देवी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, राजेन्द्र हांसदा, शकल हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर