Search

March 11, 2026 6:29 pm

दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मिले झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल, गुरूजी के स्वास्थ्य का लिया हालचाल

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम शिबू सोरेन से जुड़ी जानकारी ली, जल्द स्वस्थ होने की कामना।

बजरंग पंडित

नई दिल्ली | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम और वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य झामुमो के पितृपुरुष, दिशोम गुरु और राज्यसभा सांसद आदरणीय शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेना था।
गौरतलब है कि शिबू सोरेन इन दिनों सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री से विस्तार से गुरूजी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एजाजुल ईस्लाम ने कहा, गुरूजी न सिर्फ झारखंड आंदोलन के प्रणेता हैं बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के लिए मार्गदर्शन दें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने भी गुरूजी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए कहा कि पूरा झारखंड उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।

img 20250708 wa00347977914952159414025
img 20250708 wa00337974410827677623665

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर