Search

May 21, 2026 11:36 pm

डाल्टनगंज में लेखक–पाठक संवाद: इतिहास के अनछुए पहलुओं से रूबरू हुए लोग, बोले अशोक कुमार पांडे


जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

डाल्टनगंज: आज प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार एवं इतिहास विषयक वक्ता अशोक कुमार पांडे डाल्टनगंज पहुंचे, जहाँ मिशन स्कूल के सभागार में आयोजित लेखक–पाठक संवाद : रूबरू कार्यक्रम में उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तकों ‘कश्मीर नाम’, ‘कश्मीर एवं कश्मीरी पंडित’ सहित अन्य रचनाओं के माध्यम से भारत के इतिहास के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमें जो इतिहास पढ़ाया गया, वह कई बार तथ्यों से परे और भ्रमित करने वाला रहा है। उनकी चर्चित पुस्तकें ‘गांधी को क्यों मारा’ और ‘बीसवीं सदी के तानाशाह’ केवल किताबें नहीं, बल्कि इतिहास की उन परतों को खोलने का प्रयास हैं, जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।
संवाद सत्र में उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, हिंदुत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे विषयों पर बेबाक सवाल पूछे, जिनका अशोक कुमार पांडे ने तथ्यों और ऐतिहासिक संदर्भों के साथ खुलकर जवाब दिया। उनकी बातों ने श्रोताओं को इतिहास को नए दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन पंकज श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिनकी सराहनीय व्यवस्था के कारण कार्यक्रम सफल रहा।
गौरतलब है कि अशोक कुमार पांडे प्रारंभ से ही पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। पीक मीडिया से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने संघर्ष के रास्ते चलते हुए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहाँ वे ऐतिहासिक तथ्यों और दस्तावेज़ों के माध्यम से लोगों को इतिहास की सच्चाई से अवगत कराते हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग इतिहास को समझने और जानने लगे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!