Search

August 21, 2026 3:54 pm

रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया हिस्सा

अक्षय कुमार

रांची। गुरुवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर MMDR खनन कानून में किए गए दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन, परिसीमन, SIR सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन कर झारखंड जैसे राज्य के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया गया है।

img 20260820 wa01331370038026245895582
img 20260820 wa013217774729122881316474

झारखंड की खनिज संपदा से प्राप्त सेस एवं राजस्व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि झारखंड इस संशोधन का पुरजोर विरोध करता है और इसके खिलाफ लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं कानूनी तरीके से मजबूती के साथ आवाज बुलंद की जाएगी। झामुमो सड़क से लेकर बूथ तक जनता के बीच जाकर झारखंड के अधिकारों और हितों की लड़ाई को मजबूती देगा। बैठक में झामुमो ने जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और धार देने तथा केंद्र सरकार के इस काले कानून के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मंत्री ने कहा कि झारखंड के अधिकारों और हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में झामुमो का हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर बूथ तक मजबूती से जनता के बीच रहेगा और झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!